अरेबियन सागर की बीच गोद से लौटीं 1000 नाव
सूरत। नीलोफर नामक समुद्री चक्रवात से मछुआरा समुदाय खौफजदा है। एहतियाती संदेश और समुद्र में बदले मौसम
By Edited By: Published: Wed, 29 Oct 2014 02:22 AM (IST)Updated: Wed, 29 Oct 2014 02:04 AM (IST)
सूरत। नीलोफर नामक समुद्री चक्रवात से मछुआरा समुदाय खौफजदा है। एहतियाती संदेश और समुद्र में बदले मौसम को ध्यान में रख कर मछुआरे तट की ओर लौटने लगे हैं। पोरबंदर, वेरावल, मांगरोल सहित सौराष्ट्र के तटीय जिलों में सोमवार को एक हजार से अधिक नाव तट पर आ गईं। पोरबंदर मछुआरा बोट एसोसिएशन के प्रमुख वेलु मोतीवरसे के अनुसार दीपावली से पहले पोरबंदर से 1500 वोट मछली पकड़ने गईं थी।
आसन्न चक्रवात संकट के मद्देनजर रविवार से संपर्क कवायद शुरु की गई। सोमवार शाम तक जिले 600 वोट तट पर गई हैं। अन्य भी जल्द ही लौटेंगीं। चक्रवात के चलते समुद्र में कई जगह मौसम धुंधला है किंतु जीपीएस की मदद से वोटों से संपर्क हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें