गुजरात का ग्रंथ बना गणित में दुनिया का सबसे तेज बच्चा
सूरत। दक्षिण गुजरात के वापी में रहने वाला 13 साल का ग्रंथ ठक्कर दुनिया का सबसे तेज मैथ मास्टर सािबत
सूरत। दक्षिण गुजरात के वापी में रहने वाला 13 साल का ग्रंथ ठक्कर दुनिया का सबसे तेज मैथ मास्टर सािबत हुआ है। उसे जर्मनी में 12 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल अरिथमैटिक चैंपियन चुना गया। किड्स कैटेगरी में गोल्ड और सीनियर कैटेगरी में सिल्वर मिला। प्रतियोगिता के दौरान ग्रंथ को वर्ल्ड फास्टेस्ट नंबर गेम 'फ्लैश अंजन' में गोल्ड मेडल मिला था। इसमें बहुत बड़ी स्क्रीन पर बड़ी फुर्ती से 15 अंकों को मिलाना होता है।
स्पर्धा में 18 देशों के 40 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इन्हें कैलकुलेटर का भी इस्तेमाल नहीं करना था। यहां तक कि पेपर और पेंसिल जैसे संसाधनों का भी सीमित इस्तेमाल किया जाना था। लेकिन ग्रंथ ने बिना कोई गलती किए सबसे कम समय में मैथेमेटिकल प्रॉब्लम हल कर जजों को भी हैरान कर दिया। इस प्रतियोगिता में स्पेन के मार्क जोरनेट सांज दूसरे जापान के ची इशिकावा तीसरे नंबर पर रहे।
मास्टर गणित का, फिर भी भविष्य बनाना चाहता है अंतरिक्ष में
ग्रंथठक्कर गणित में मास्टर है, लेकिन वह गणित से जुड़े क्षेत्र में करियर नहीं बनाना चाहता। ग्रंथ से जब उसके भविष्य की योजना बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह अंतरिक्ष की उड़ान भरना चाहता है।