गुजरात में गरबे की मस्ती
सूरत। गुजरात का सबसे लंबा नृत्य महोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही शुरू हो गई गरबे की मस
सूरत। गुजरात का सबसे लंबा नृत्य महोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही शुरू हो गई गरबे की मस्ती। यूं तो अब गरबा देश भर में होने लगा है, लेकिन इस मामले में गुजरात की बात अलग है, क्योंकि गरबा यहां का पारंपरिक नृत्य है। अब, गरबे को चार दिन हो गए हैं। जैसे-जैसे गरबे में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।
गरबे के रंग में रंगे अब यंगस्टर्स ही नहीं, हर उम्र के लोग अलग-अलग स्टाइलों में गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। रंग-बिरंगी पोशाकों में डांस करते ग्रुप पूरे मैदान में रंगीन छटा बिखेरते नजर आते हैं।
नवरात्रि के चौथे दिन ढोल और गीत-संगीत पर खिलाड़ियों ने जोरदार परफॉर्मेस देकर किस तरह लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसका अंदाजा आप तस्वीरें देखकर ही लगा सकते हैं।