अंबाजी शक्तिपीठ को एक किलोग्राम सोना अर्पित किया
By Edited By: Published: Thu, 11 Sep 2014 02:11 AM (IST)Updated: Thu, 11 Sep 2014 02:03 AM (IST)
सूरत, अंबाजी। उत्तर गुजरात में विराजमान अंबाजी शक्तिपीठ पर लगा भादों पूर्णिमा मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। पूर्णिमा और मेले के अंतिम दिन एक श्रद्धालु ने अंबाजी को एक किलोग्राम सोना अर्पित किया। इसे शक्तिपीठ के शिखर को स्वर्णमय बनाने में लगाया जाएगा। दान में मिले सोने की कीमत 27.68 लाख बताई गई है। स्वर्णदानदाता अमित शाह अहमदाबाद की फॉर्मा कंपनी के मालिक हैं।
इस वर्ष मेले के दौरान 30.33 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान 5920 ध्वज चढ़ाए गए तथा शक्तिपीठ को 3.33 करोड़ का दान मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें