गांव में मकान धराशायी, 3 बच्चों की मौत
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:40 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:29 AM (IST)
सूरत। लाजपोर के पोपडा गाव में कल देर रात अचानक मकान ढह जाने के कारण 3 बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में घर के अन्य दो सदस्यों का चमत्कारिक रूप से बचाव हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नवसारी जिले की रेस्क्यु टीम मौके पर पहुंची व घायलों को बाहर निकाला।
तीन की मौत के समय घड़ी में भी बजे रहे थे तीन
जिस समय मकान धराशायी हुआ, उस समय रात के तीन ही बज रहे थे। इस घटना में तीन लोगों की मौत के साथ घर की एक दीवार घड़ी भी इसी समय रुक गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें