कान्हा के मक्खन के लिए तैयार हो रही हैं फैशनेलब मटकियां
By Edited By: Published: Sun, 17 Aug 2014 05:52 AM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2014 01:33 AM (IST)
सूरत। जन्माष्टमी के आगमन में अब सिर्फ एक दिन का समय ही शेष रह गया है। इसलिए कान्हा के जन्मदिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर सज गए हैं और झाकियों वे मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।
वहीं, मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए सूरत के एक फैशन इंस्टीट्यूट में फैशनेबल मटकियां तैयार हो रही हैं। इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली लड़कियों ने ऐसी कई तरह की फैशनेबल मटकियां डिजाइन की हैं। मटकियों को चांदी सहित कई रंग-बिरंगे तारों से सजाया गया था। इससे एक बात तो तय है कि दही-हांडी कार्यक्रम में ये आकषर्ण का केंद्र रहेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें