सौराष्ट्र एक्सप्रेस का इंजन फेल, मुसाफिर हलाकान
By Edited By: Published: Sun, 13 Jul 2014 02:25 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jul 2014 02:18 AM (IST)
सूरत। मुंबई की ओर जा रही सौराष्ट्र एक्सप्रेस का वलसाड के पास डुंगरी में इंजन फेल हो गया। जिसके कारण यात्रियों को लगभग एक घंटे का समय पटरियों पर ही बिताना पड़ा। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन पोरबंदर से मुंबई जा रही थी। इसी बीच तकनीकी खामी की वजह से वलसाड के पास इंजन फेल गया। लगभग एक घंटे बाद इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। इससे न सिर्फ इसी ट्रेन के यात्री परेशान हुए, बल्कि इस रूट पर आने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी लेट हो गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें