सूरत में कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 01:51 AM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 01:44 AM (IST)
सूरत। आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सूरत संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एन देसाई को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
देसाई पर चुनावी उद्देश्य के लिए निजी संपत्तिका प्रयोग करने का आरोप है।
देसाई ने चुनाव अधिकारियों से मंजूरी लिए बिना रांदेर इलाके में गोरत रोड पर बने एक आवास में अपना कार्यालय खोल रखा था। इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें