Move to Jagran APP

आसाराम का मुख्य सेवादार अर्जुन गिरफ्तार

By Edited By: Published: Fri, 21 Feb 2014 01:20 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2014 01:21 AM (IST)
आसाराम का मुख्य सेवादार अर्जुन गिरफ्तार

सूरत, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म आरोपी कथावाचक आसाराम को करारा झटका लगा है। उनका मुख्य सेवादार अर्जुन भाई गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आसाराम और नारायण साई के जेल जाने के बाद अर्जुन देश भर में फैले उनके आर्थिक साम्राज्य को संभाल रहा था। करोड़ों की डील के मामले में वह वांछित था।

loksabha election banner

सूरत की सगी बहनों से दुष्कर्म मामले में हुई करोड़ों की डील का मुख्य आरोपी अर्जुन भाई सूरत पुलिस के शिकंजे में आ गया है। खुफिया सूचना पर पुलिस ने आसाराम के मुख्य सेवादार व संचालक अर्जुन भाई को उठा लिया। पुलिस को अर्जुन से पूछताछ में बड़े राजफाश की उम्मीद है। दरअसल अर्जुन आसाराम के बाद प्रथम पंक्ति का सबसे कद्दावर व मुख्य सेवादार था। हवाला से लेकर आसाराम व नरायण के आर्थिक साम्राज्य को संभालने और लोगों को साधने में उसे महारत हासिल है। 13 करोड़ की डील के खुलासे के बाद गुजरात पुलिस अर्जुन को तलाश रही थी। बताते हैं पुलिस ने अर्जुन की पहचान शाहजहांपुर से मिले एक फोटो के आधार पर की।

सूत्र बताते हैं कि अर्जुन भाई की गिरफ्तारी के लिए सूरत पुलिस ने अहमदाबाद, दिल्ली, जोधपुर, शाहजहांपुर, इंदौर समेत कई जिलो में जाल बुन रखा था।

पुलिस ने गिरफ्तारी को अभी गोपनीय रखा है। आसाराम के शाहजहांपुर आगमन के समय अर्जुन साथ ही रहता था। जिले के साधक भी अर्जुन को आसाराम और नारायण के बाद तीसरी ताकत के रूप में तवज्जो देते थे।

बहरहाल अर्जुन भाई की गिरफ्तारी से यूपी के शाहजहांपुर के पीड़ित परिवार को खासी राहत मिली है। पीड़िता के पिता ने बताया कि अर्जुन उनके केस को प्रभावित करने में जोर-शोर से लगा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.