उपचुनाव में भाजपा जीती
By Edited By: Published: Mon, 09 Dec 2013 02:35 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2013 02:36 AM (IST)
सूरत, प्रेट्र। गुजरात विधानसभा की सूरत सीट पर हुए उपचुनाव में भी बाजी भाजपा के हाथ लगी है। भाजपा के पूर्णेश मोदी ने यहां कांग्रेस के डीएल पटेल को 66 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया।
सूरत सीट पर उपचुनाव भाजपा विधायक किशोर वांकाबाला की मौत के कारण कराया गया था। इस जीत के साथ 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 120 हो गई है।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिये भाजपा प्रत्याशी पूर्णेश और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। अन्य राज्यों में प्रचार में व्यस्त रहने के कारण मोदी सूरत में प्रचार करने नहीं आ सके थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें