Move to Jagran APP

यूनेस्को ने अहमदाबाद को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की संस्था यूनेस्को ने शनिवार को अहमदाबाद को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 09 Jul 2017 06:54 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 11:23 AM (IST)
यूनेस्को ने अहमदाबाद को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया
यूनेस्को ने अहमदाबाद को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया

अहमदाबाद, प्रेट्र : संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की संस्था यूनेस्को ने शनिवार को अहमदाबाद को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी इस घोषणा का स्वागत किया है।यूनेस्को ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया। अहमदाबाद के अलावा दिल्ली और मुंबई भी विश्व धरोहर शहर की दौड़ में शामिल थे।

loksabha election banner

 भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया, 'अहमदाबाद को विश्व धरोहर शहर घोषित होने पर खुशी हुई। हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है।' रूपानी ने भी ट्वीट कर इस घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार किसी शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। माना जाता है कि पुराने अहमदाबाद शहर की स्थापना करीब 600 वर्ष पहले अहमद शाह ने की थी। शहर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित 26 ढांचे हैं।

यह भी पढें: शाह का कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान

यह भी पढें: सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन के खिलाफ जनसभा आज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.