Move to Jagran APP

विशेष विमान से गुजरात पहुंचाये जाएंगे अमरनाथ यात्रा में मारे गये श्रद्धालुओं के शव

सरकार ने इस हमले में मारे गए यात्रियों के परिजनो को पांच-पांच लाख रु तथा घायालों को दो-दो लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 11 Jul 2017 11:33 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 01:09 PM (IST)
विशेष विमान से गुजरात पहुंचाये जाएंगे अमरनाथ यात्रा में मारे गये श्रद्धालुओं के शव
विशेष विमान से गुजरात पहुंचाये जाएंगे अमरनाथ यात्रा में मारे गये श्रद्धालुओं के शव

 अहमदाबाद। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए गुजरात के अमरनाथ यात्रियों को विशेष विमान से गुजरात लाया जाएगा। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सूरत हवाई अडडे पर श्रद्वांजलि देंगे। राज्य सरकार ने मारे गए यात्रियों के परिजनों को 5 - 5 लाख के मुआवजे की घोषणा की है। 

loksabha election banner

अमरनाथ यात्रियों की हत्या को लेकर गुजरात के विविध धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने गुस्से का इजहार किया है। मुख्यमंत्री रुपाणी ने हमले की कडी निंदा करते हुए मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, साथ ही साथ केन्द्रीय ग्रह मंत्रालय से संपर्क कर जम्मू कश्मीर में फंसे हजारों गुजराती पर्यटकों की सुरक्षा के मुददे पर केन्द्र से चर्चा की। आतंकी हमले में मारे गए यात्रियों के पार्थिव देह मंगलवार दोपहर एक बजे वायूसेना के विशेष विमान से  सूरत लाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रुपाणी, उपमुख्यमंत्री पटेल, भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी, महासचिव भरतसिंह परमार हवाई अडउे पर ही म्रतकों को श्रद्वांजलि देंगे। यहां से म्रत देह उनके वतन वलसाड के लिए ले जाई जाएंगी। 

सरकार ने इस हमले में मारे गए यात्रियों के परिजनो को पांच-पांच लाख रु तथा घायालों को दो-दो लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। सरकार घायालों का उपचार सरकारी खर्च पर कराऐगी।  उधर विश्व हिन्दू परिषद ने मंगलवार को राज्यभर में आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। मुस्लिम संगठनों ने भी हमले की निंदा करते हुए म्रतकों की आत्मा क शांति के लिए दुआ की। सरकार ने यात्रियों की जानकारी के लिए एक टॉल फ्री नंबर 07923251908 तथा 1070 भी जारी किया है जिस  पर फोन करके इस संबंध्में जानकारी प्रापत की जा सकती है।   

दक्षिण गुजरात के वलसाड में कपडा व्यापारियों ने अमरनाथ यात्रियों की आतंकवादी हमले में हत्या के विरोध में अनुठा विरोध जताया है। कई व्यापारियों ने दुकानों के बाहर काले कपडों में स्टेचयू खडे कर उन पर यात्रियों को श्रद्वांजलि व हमले की निंदा के संदेश लिखे है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.