Move to Jagran APP

शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार से गुजरात की तीन दिन की यात्रा पर हैं। राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों के चलते शाह की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 18 Nov 2016 03:31 AM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 03:45 AM (IST)
शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से

अहमदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार से गुजरात की तीन दिन की यात्रा पर हैं, कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों की सक्रियता व बोर्ड निगम में राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों के चलते शाह की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।
भाजपा अध्यक्ष विशेष विमान से शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे, आगामी दो दिनों तक वे भाजपा कार्यकर्ता, अपने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व प्रदेश के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं तथा इससे पहले करीब 20 संसदीय सचिवों की नियुक्ति के बाद से बोर्ड निगमों में राजनीतिक नियुक्तिंयों की अटकलें तेज है इसी बीच शाह की यात्रा के चलते राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल है। अमित शाह रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों व राज्यभर से आये भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें:गुजरात : 2000 रुपये के नए नोटों में मिली 3 लाख की घूस, जांच शुरू

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.