अमरनाथ में आतंकी हमले के बाद शाह की गुजरात यात्रा रद्द
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की एक दिवसीय गुजरात यात्रा का लेकर जोर शोर से तैयारियां की गई थीं।
अहमदाबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का मंगलवार को अहमदाबाद व गांधीनगर में जोरदार शक्ति प्रदर्शन होने वाला था लेकिन अमरनाथ यात्रियों की हत्या की घटना के बाद उनके सभी कार्यक्रम रदकर दिए गए। गांधीनगर में शाह एक लाख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करने वाले थे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की एक दिवसीय गुजरात यात्रा का लेकर जोर शोर से तैयारियां की गई थीं। अहमदाबाद एयरपोर्ट से युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता बाईक रैली निकालने वाले थे तथा गांधीनगर में एक लाख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया था। अमरनाथ में गुजराती यात्रियों की आंतकी हमले की में मौत की घटना के बाद शाह की गुजरात यात्रा ही खटाई में पड गई तथा उनके सभी कार्यक्रम रद्द करने पडे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरतभाई पंडया ने बताया कि गुजराती श्रद्वालुओं की आतंकी हमले में हत्या के चलते भाजपा अघ्यक्षक का यह दौरा स्थगित कर दिया गया। शाह का यह दौरा एतिहािसक होने वालेा था जिसमें एक लाख कार्यकर्ताओ का सम्मेलन होने वाला था। शाह का यह ग्रांड शो अब राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही हा पाएगा।
अमरनाथ की घटना के चलते राष्ट्रपति के लिए एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का प्रचार कार्यक्रम भी स्थगित करना पडा। कोविंद मंगलवार को शाह के साथ गुजरात आने वाले थे, वे यहां भाजपा सांसद, विधायक व उनके समर्थक अन्य दलों के विधायकों से मिलने वाले थे। राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनका यह पहला दौरा था। उनके खिलाफ चुनाव लड रहीं पूर्व लोकसभा मीरा कुमार पहले ही गुजरात आकर गांधी आश्रम से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार ने किया मुआवजे का एलान, ड्राइवर सलीम को वीरता पुरस्कार