शाह बोले, गुजरात में 150 सीटें जीतेगी भाजपा
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रमन वोरा के निवास स्थान पर जाकर शाह ने उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।
By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 10 Aug 2017 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 04:43 PM (IST)
अहमदाबाद, प्रेट्र। राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बतौर विधायक अपने आखिरी भाषण में शाह ने गुजरात में भाजपा शासन की उपलब्धियों को गिनवाने के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारे में भी बताया। उनका कहना था कि गुजरात में भाजपा का शासन स्वर्णिम काल है।
राज्य ने जितनी तरक्की इस दौरान की उसकी मिसाल मिलनी मुश्किल है। इससे पहले बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रमन वोरा के निवास स्थान पर जाकर शाह ने उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा। शाह ने इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। उनका कहना था कि भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह राजपूत को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिल सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें