रुपाणी ने उद्योगपतियों को वाईब्रेंट गुजरात का न्यौता दिया
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुंबई पहुंचकर देश के कई नामी उद्योगपतियों को वाईब्रेंट गुजरात का न्यौता दिया।
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुंबई पहुंचकर देश के कई नामी उद्योगपतियों को वाईब्रेंट गुजरात का न्यौता दिया। रुपाणी ने रिलायंस समूह के चैयरमेन मुकेश अंबानी के साथ चाय पर मुलाकात भी की।
गांधीनगर में जनवरी के दूसरे सप्ताह में 11 व 12 जनवरी को वाईब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री रुपाणी मंगलवार को मुंबई पहुंचे जहां उन्होंने रिलायंस समूह चैयरमेन मुकेश अंबानी, एडीएजी समूह चैयरमेन अनिल अंबानी, टाटा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष रतन टाटा, गोदरेज समूह के आदि गोदरेज, महिंद्रा समूह के आनंद महिन्द्रा, राणा कपूर, बी के गोयनका आदि को वाईब्रेंट का न्यौता दिया। रुपाणी ने रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी से रुबरु मिलने पहुंचे, दोनों ने साथ में चाय पर मुलाकात की। अंबानी गुजरात सरकार के हर वाईब्रेंट महोत्सतव में शिरकत करते आये हैं, इसीलिये रुपाणी ने उन्हें विशेष तौर पर आाग्रह किया है।
फोटो खिंचाने से तौबा
मुख्यमंत्री रुपाणी अब मुख्यमंत्री कार्यालय में मिलने आने वालों के साथ फोटो नहीं खिंचवायेंगे। समय की बचत व काम पर फोकस रखने के लिये फैसला किया है। रुपाणी स्पष्ट वक्ता व निर्णय क्षमता के धनी है, सही व सटीक बात मौके पर कहना व अमल करने में उनका कोई सानी नहीं है। सीएमओ में फोटो खिंचाने में समय खर्च होता है इसलिये अब उन्होंने फोटो से ही तौबा कर लिया।