Move to Jagran APP

गुजरात की जनता का मूड हमेशा कांग्रेस विरोधी रहा : भाजपा

गुजरात प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी ने कांग्रेस को गुजरात विरोधी बताया। गुजरात की जनता का मूड हमेशा कांग्रेस विरोधी रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 06:05 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 06:05 AM (IST)
गुजरात की जनता का मूड हमेशा कांग्रेस विरोधी रहा : भाजपा
गुजरात की जनता का मूड हमेशा कांग्रेस विरोधी रहा : भाजपा

अहमदाबाद। गुजरात प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी ने कांग्रेस को गुजरात विरोधी बताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। भाजपा प्रवक्ता् भरतभाई पंडया ने कहा कि कांग्रेस ने विकास की हर योजना का विरोध किया है, गुजरात की जनता का मूड हमेशा कांग्रेस विरोधी रहा है।

loksabha election banner

गुजरात भाजपा कार्यकारिणी में गरजे शाह, बोले- गुजरात में चाहिए बडी जीत

सोमनाथ में चल रही दो दिवसीय कार्यकारिणी के पहले दिन कार्यवाही मुख्यमंत्री विजय रुपाणी व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल तथा केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की हाजिरी में शुरु हुई। पहले दिन कार्यकारिणी में कांग्रेस को गुजरात विरोधी बताते हुए प्रस्ताव पारित किया जिससे आगामी दिनों में विवाद पैदा हो सकता है। आगामी 1 मई का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात आने वाले हैं। वे आदिवासी बहुल डेडियापाडा में सभा को संबोधित करेंगे, गुजरात कांग्रेस प्रभारी गुरुदास कामत ने ट्रवीट कर इसकी जानकारी दी।

अहमदाबाद: एसीपी रीमा मुंशी को अब नौकरी से धोना पड़ रहा है हाथ

 भाजपा प्रवक्ता भरत पंडया ने बताया कि पांच राज्यों के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर संकल्पं किया था, अयोध्या आंदोलन केदौरान भी सोमनाथ से अयोध्या की रथयात्रा निकाली गई थी। पंडया ने कहा कि भाजपा सोमनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेकर ही अपने कार्य का प्रारंभ करती है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व नए प्रभारी भूपेंद्र यादव शनिवार को कार्यकारिणी सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसका संकल्प भी यहां लिया जाएगा, वरिष्ठ नेता भरतसिंह परमार ने बताया कि गुजरात में बूथ लेवल तक भाजपा सक्रिय है तथा प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद तो भाजपा की 150 सीट पर जीत तय है। 

गुजरात: टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी बसें, ई-टोलिंग से होगा पेमेंट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.