वंजारा के बेटे की शादी में उपस्थित थे मुख्यमंत्री
गुजरात के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीजी वंजारा के बेटे पृथ्वीराज सिंह वंजारा की शादी में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित थे। पृथ्वीराज-पारुल की यह लव कम अरेंज मेरिज है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2016 05:22 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 05:28 AM (IST)
अहमदाबाद। गुजरात के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीजी वंजारा के बेटे पृथ्वीराज सिंह वंजारा की शादी शुक्रवार को वडोदरा की पंजाबी युवती पारुल के साथ गांधीनगर में हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित थे। गांधीनगर के इंफोसिटी क्लब एंड रिसोर्ट में रिसेप्शन रखा गया है।
पृथ्वीराज-पारुल की यह लव कम अरेंज मेरिज है। दोनों की सगाई इसी वर्ष मई में हुई थी। सोहराब मामले में गिरफ्तारी के बाद डीजी वंजारा 8 साल तक जेल में थे। इस दौरान एक साल वे मुम्बई में रहे। इसके बाद अप्रेल में उनका गुजरात प्रवेश हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें