फिल्मी अंदाज में दिया लूट को अंजाम, 6 गिरफ्तार
आरोपियों के पास से गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की मुहर और कागजात भी मिले हैं।।
लुनावाड़ा, जेएनएन। लूट को फिल्मी अंदाज में अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धीरजलाल शंकरलाल शाह की महिसागर के लिमडिया गांव में राशन की दुकान है। कुछ दिन पहले उसके दुकान पर छापा मारा गया। 5 लोग उसके यहां आए, और अपनी पहचान पुलिस वालों की बताई। डीआईजीपी के रूप में अपनी पहचान दिखाने के बाद सबने मिलकर तिजोरी और आलमारी में रखे सोने-चांदी, गहने और नगद राशि लेकर गायब हो गए।
धीरज भाई ने बाकोर पुलिस स्टेशन को आपबीती सुनाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। मोडासा-गोधरा हाइवे पर एक स्कार्पियो गाड़ी पकड़ी गई। जिसमें आरोपी सवार थे। अशोकभाई व्यास, अनिरूद्ध बहादुर सिह गढवी, मेहुल हरीश भाई सुथरा तथा भलाभाई बारिया के रूप में आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपियों के पास से गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की मुहर और कागजात भी मिले हैं।।