विधानसभा पहुंचे अमित शाह, विधायकों ने किया स्वागत
अहमदाबाद, गांधीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गुजरात से विधायक अमित शाह सोमवार को विधान
अहमदाबाद, गांधीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गुजरात से विधायक अमित शाह सोमवार को विधानसभा पहुंचे। शाह के सदन में प्रवेश करते ही तमाम मंत्री भाजपा विधायक अपने स्थान पर खड़े हो गए। मेज थपथपा कर शाह का स्वागत किया। शाह 25 मिनट तक सदन में रहे। हालांकि उन्होंने किसी चर्चा में हिस्सा नहीं लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली से गुजरात विधानसभा में आने पर कैसा लग रहा है? यह पूछने पर शाह ने कहा कि अब गुजरात ही दिल्ली में है।
उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने को मौजूदा गुजरात यात्रा की वजह बताया। साथ ही गुजरात भाजपा में व्यापक बदलाव की संभावनाओं से इंकार कर दिया। अमित शाह गुजरात विधानसभा के नारणपुरा से विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष गणपत वसावा आनंदीबहन पटेल से भी अमित शाह ने भेंट की।