देश की राजनीति पर अमिट छाप, बढ़ा अमित शाह का कद
अहमदाबाद। जम्मू-कश्मीर और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सू
अहमदाबाद। जम्मू-कश्मीर और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित केंद्र और राज्य के 37 नेताओं को शामिल किया गया है। ये सभी नेता चुनाव के दौरान पार्टी की ओर से आयोजित सभाओं और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन दोनों राज्यों की विधानसभा सीटों पर बीजेपी कहीं नहीं हैं। इसलिए यहां भी जीत दर्ज कराना अब पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है और इसकी जिम्मेदारी भी मोदी के खासमखास अमित शाह के कंधों पर ही होगी। अभी तक अमित शाह को जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं, वे उस पर खरे उतरे हैं। चाहे वह लोकसभा में यूपी हो या इसके बाद हुए हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव हों।
अमित शाह, गुजरात में मोदी के शासन काल से ही उनके विश्वस्त रहे हैं। इसलिए मोदी के साथ उनका कद भी बढ़ता गया। यह नजारा आप तस्वीर में भी देख सकते हैं.
- 7 नवंबर 2013: दिवाली मिलन समारोह में अमित शाह का सिर नरेंद्र मोदी के पैरों पर झुका हुआ था।
- 9 जुलाई, 2014: अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए और इस बार उनका सिर मोदी के हाथों में था।
- 19 अक्टूबर, 2014: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में भगवा लहरा देने के बाद उनका कद और ऊंचा दिखाई दिया।
महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद साबित हो चुका है कि ये दोनों ही नेता. नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेता हैं। मोदी के बाद अब दूसरा नाम अमित शाह का ही लिया जाता है। इसी क्रम में पेश है अमित शाह के राजनीति कॅरियर पर फोटो फीचर।