किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल
अहमदाबाद। भारतीय किसान संघ गुजरात प्रदेश ने केन्द्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 5 अगस्त को गांधीनगर में किसान महासम्मेलन करने का ऐलान किया है। 15 अगस्त से गुजरात में प्रदेशव्यापी किसान जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसके बाद 13 सितंबर को दिल्ली कूच करेंगे।
भारतीय किसान संघ गुजरात प्रदेश कारोबारी बैठक कर किसानों संबंधी सरकारी नीतियों व केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से कृषि व किसानों के संबंध में लाए जाने वाले विधेयकों पर चर्चा की गई।
राजस्व दस्तावेज, बिजली, सिंचाई व कृषिलोन के अलावा खाद व बीज के संबंध में राज्य व केन्द्र सरकार की नीतियों से नाराज किसान संघ ने 5 अगस्त को गांधीनगर में किसान महासम्मेलन का ऐलान किया है। पंद्रह अगस्त से प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसके बाद 13 सितंबर को केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान दिल्ली कूच करेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर