Move to Jagran APP

पुर्तगाल ने हंगरी को रौंदा, रोनाल्डो ने रचा नया इतिहास

रोनाल्डो ने इस मैच में अपने अंतररष्ट्रीय करियर में 70 गोल दागने का इतिहास भी रच दिया।

By Shivam AwasthiEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 10:36 PM (IST)
पुर्तगाल ने हंगरी को रौंदा, रोनाल्डो ने रचा नया इतिहास
पुर्तगाल ने हंगरी को रौंदा, रोनाल्डो ने रचा नया इतिहास

पेरिस, एएफपी। स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के डबल (दो गोल) की मदद से पुर्तगाल ने 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में ग्रुप 'बी' के मुकाबले में हंगरी को 3-0 से मात देकर तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रोनाल्डो ने इस मैच में अपने अंतररष्ट्रीय करियर में 70 गोल दागने का इतिहास भी रच दिया।

loksabha election banner

इस ग्रुप में स्विट्जरलैंड पांच मैचों में 15 अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि हंगरी इतने ही मैचों में सात अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मैच की शुरुआत से ही पुर्तगाल ने आक्रामक खेल खेला। आंद्रे सिल्वा ने 30वें मिनट में राफेल ग्वेरेरो के पास पर गोल करके पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान रोनाल्डो का जादू चला और उन्होंने छह मिनट बाद ही अपने बायें पैर से गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ तक पुर्तगाल के पास 2-0 की अच्छी बढ़त रही। दूसरे हाफ में हंगरी की टीम गोल करने की कोशिश करती रही, लेकिन पुर्तगाल ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। इस बीच, रोनाल्डो ने 65वें मिनट में फ्री किक पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 70वां गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य मैचों में ओलिवर गिरौड के दो और एंटोनी ग्रीजमैन के एक गोल की मदद से फ्रांस ने लक्समबर्ग को 3-1 से हरा दिया। गिरौड ने 28वें मिनट में गोल कर फ्रांस को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद लक्समबर्ग के औरलिएन जोआचिम ने 34वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। फिर चार मिनट बाद ही ग्रीजमैन ने शानदार गोल कर फ्रांस को 2-1 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ का एकमात्र गोल गिरौड ने 77वें मिनट में करके फ्रांस को जीत दिलाई। इसके अलावा बेल्जियम और ग्रीस के बीच मैच 1-1 से ड्रा रहा, जबकि स्वीडन ने बेलारूस को 4-0 से शिकस्त दी।

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.