रंगों के बिना अधूरा है जीवन
होली का त्योहार लोगों के जीवन में नए उल्लास का संचार करता है। सचमुच रंग ही हमारे जीवन को सुंदर और खुशनुमा बनाते हैं। फिर होली के अवसर पर क्यों न हम भी कुछ बातें करें रंगों की।
होली का त्योहार लोगों के जीवन में नए उल्लास का संचार करता है। सचमुच रंग ही हमारे जीवन को सुंदर और खुशनुमा बनाते हैं। फिर होली के अवसर पर क्यों न हम भी कुछ बातें करें रंगों की।
रंगों का मूल स्त्रोत
यह वैज्ञानिक सत्य है कि सूर्य की किरणें ही रंगों का मूल स्रोत हैं और ये विभिन्न रंग सूर्य की सप्त रश्मियों में प्रकट होते हैं। ये सात रंग हैं -बैगनी, आसमानी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल। सूर्य की किरणों में सप्त रश्मि होने का यह तथ्य हमारे ऋषि-मुनियों को प्राचीन काल से मालूम था तभी तो सूर्य की इन सप्त रश्मियों की आरोग्यदायिनी शक्ति को पहचान कर सूर्य-चिकित्सा पद्धति विकसित की गई है।
देवताओं के प्रिय रंग
नीला रंग धर्मयुद्ध का द्योतक है। इसी कारण नीलवर्ण के श्रीहरि ने अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए हर युग में अवतार लिया है। लोकहित में विषपान करके महादेव नीलकंठ कहलाए। पीला रंग विष्णु और योगेश्वर श्रीकृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है। प्रथम पूज्य गणेशजी को हरा रंग बहुत पसंद है। लाल रंग शक्तिदायक और सौभाग्य सूचक माना गया है। इसीलिए देवियां लाल रंग के वस्त्र धारण करती हैं।
आपका भाग्य सूचक रंग
मूलांक 1 : यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीखों में से किसी भी दिन हुआ हो तो आपके लिए शुभ रंग-सुनहरा, नारंगी, हल्का भूरा, क्रीम आदि होंगे। काला रंग अशुभ रहेगा। मूलांक 2: 2, 11, 20 या 29 में से किसी भी तिथि को जन्मे लोगों के लिए शुभ रंग हैं-सफेद, सिल्वर, हलका नीला या अंगूरी। काला एवं अन्य गहरे रंग अशुभ रहेंगे।
मूलांक 3: यदि आपकी पैदाइश 3, 12, 21 या 30 में से किसी भी तारीख को हुई है तो आपके लिए पीला, बैगनी, सुनहरा, गेरुआ आदि शुभ रंग होंगे। काला, नीला और हरे रंग से दूर रहें।
मूलांक 4: यदि आपका जन्मदिन 4, 13, 22 या 31 में से किसी भी तारीख को होता है तो आपके लिए नीले रंग के सभी शेड्स, स्लेटी और फॉन कलर शुभ हैं। काला एवं लाल प्रतिकूल है।
मूलांक 5: यदि आपका जन्म 5, 14 या 23 में से किसी भी तारीख को हुआ हो तो हरे रंग के सभी शेड्स, हलका नीला, भूरा आदि रंग आपके लिए शुभ साबित होंगे। गहरा लाल और काला रंग आपके लिए अनुकूल नहीं होगा।
मूलांक 6: 6, 15 और 24 तारीखों में से किसी भी दिन जन्मे लोगों के लिए स फेद, क्रीम, गुलाबी एवं अन्य हलके रंग शुभ होंगे। लाल और काला रंग प्रतिकूल साबित होगा।
मूलांक 7: यदि आपका जन्म 7, 16 या 25 में से किसी भी तारीख को हुआ हो तो आपके लिए हलका नीला, सफेद, अंगूरी, क्रीम, गुलाबी तथा अन्य हलके रंग शुभ साबित होंगे। गहरे रंगों से यथासंभव दूर रहें।
मूलांक 8: 8, 17 या 26 में से किसी भी तारीख को जन्मे लोगों के लिए शुभ रंग हैं-काला, नीला, स्लेटी, बैंगनी आदि। लाल रंग आापके लिए प्रतिकूल है।
मूलांक 9: यदि आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो तो आपके लिए शुभ रंग हैं- लाल, गुलाबी और सिंदूरी। काला अशुभ रहेगा।
अब तो आप भी मान गए होंगे कि रंग हमारे जीवन में कितनी अहमियत रखते हैं। अत: शुभ फल की प्राप्ति के लिए देवी-देवताओं को उनके प्रिय रंगों की चीजें अर्पित करें। अपने लिए वस्त्रों का चुनाव करते समय भी मूलांक को ध्यान में रखने की कोशिश करें।