सनबर्न से सुरक्षा
आजकल के मौसम में बाहर निकलने पर कई बार धूप से त्वचा प्रभावित हो जाती है। इससे बचने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपाय...
आजकल के मौसम में बाहर निकलने पर कई बार धूप से त्वचा प्रभावित हो जाती है। इससे बचने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू उपाय...
- सनबर्न होने पर एलोवेरा का रस लगा सकती हैं। इससे भी त्वचा को ठंडक मिलेगी।
- यदि सनबर्न के कारण जलन महसूस हो रही हो तो बर्फ का टुकड़ा लेकर प्रभावित स्थान पर धीरे-धीरे मलें।
- टमाटर का टुकड़ा लेकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे धो लें।
- सनबर्न से तत्काल राहत पाने के लिए समान मात्रा में दही और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे धो लें।
- चंदन का लेप लगाने से भी राहत मिलेगी।
- सनबर्न यदि हल्का है तो ऑलिव ऑयल में कॉटन भिगोकर प्रभावित स्थान पर लगाएं।
- मलाई में नर्म कपड़ा भिगोकर प्रभावित स्थान पर थोड़ी देर तक रखें। कुछ दिन तक ऐसा करने से लाभ मिलेगा।
- आलू पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।
- खीरे का रस निकालकर इसमें एक टीस्पून गुलाब जल और थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला लें। इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आप चाहें तो खीरे के टुकड़े काटकर भी मल सकती हैं।
- गुलाब जल, चंदन पाउडर, ग्लिसरीन और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धोएं।
- त्वचा पर ताजा म_ा लगाएं। दस मिनट बाद पानी से धो लें। यह नेचुरल सनब्लॉक का
कार्य करेगा।