Move to Jagran APP

त्वचा को जवां रखेगी नैनो क्रीम

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे त्वचा साथ छोडऩे लगती है। ढलती खूबसूरती को देखकर हर कोई परेशान हो जाता है। महिलाएं इसमें सबसे आगे रहती हैं। उनके लिए एक अच्छी खबर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वैज्ञानिकों ने त्वचा को जवां रखने का फार्मूला खोज निकाला है। सस्ता होने

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 29 Dec 2014 12:15 PM (IST)Updated: Mon, 29 Dec 2014 12:20 PM (IST)
त्वचा को जवां रखेगी नैनो क्रीम
त्वचा को जवां रखेगी नैनो क्रीम

संतोष शर्मा, अलीगढ़। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे त्वचा साथ छोडऩे लगती है। ढलती खूबसूरती को देखकर हर कोई परेशान हो जाता है। महिलाएं इसमें सबसे आगे रहती हैं। उनके लिए एक अच्छी खबर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वैज्ञानिकों ने त्वचा को जवां रखने का फार्मूला खोज निकाला है। सस्ता होने के साथ यह ईको फ्रेंडली भी है। इसके इस्तेमाल से कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ता। वैज्ञानिकों ने इस 'नैनो एंटी एजिंग क्रीमÓ के फार्मुलेशन का विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग में पंजीकरण भी करा लिया है।

loksabha election banner

उम्र बढऩे के साथ त्वचा की कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं। इससे झुर्रियां पड़ जाती हैं। त्वचा के अंदर ग्लाइकेशन प्रक्रिया होती है, इसमें शुगर मॉलिक्यूल्स, प्रोटीन व लिपिड मॉलिक्यूल्स बिना किसी एंजाइम के जुड़ जाते हैं। पानी की कमी, कमजोरी व धूप में रहने से भी त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। इसके लिए बाजार में बहुत सी क्रीम व इंजेक्शन मौजूद हैं। कई लोग सर्जरी तक करवाते हैं, मगर इनके इस्तेमाल से विपरीत प्रभाव पडऩे का खतरा बना रहता है।

नैनो का कमाल

एएमयू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैटिरियल साइंसेज (नैनो मैटेरियल्स) के प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर प्रो. एस. आलिम एच. नकवी व वैज्ञानिक डॉ. ब्रजराज सिंह ने बायो पॉलिमर व खाने-पीने की चीजों से 'नैनो एंटी एजिंग क्रीमÓ तैयार की है। इसमें सभी तत्व नैनो फॉर्म में हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसमें हानिकारक ब्लीचिंग व केमिकल नहीं हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर किसी प्रकार का विपरीत असर भी नहीं होता। कीमत भी ज्यादा नहीं हैं। 50 ग्राम क्रीम की कीमत 50 रुपये है।

त्वचा की बढ़ाएगी उम्र

'नैनो एंटी एजिंग क्रीमÓ एंटी ऑक्सीडेंट का काम करती है। इसमें कॉपर, आयरन, कैल्शियम आदि तत्व हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं की उम्र बढ़ाते हैं और कमजोर कोशिकाओं को पोषित करते हैं। इससे त्वचा जवान दिखने लगती है। आजकल हर महिला-पुरुष चाहत भी यही होती है। एएमयू टीम को इस क्रीम को तैयार करने में छह माह से ज्यादा लगे हैं।

प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर प्रो. एस. आलिम एच. नकवी का कहना है कि नैनो एंटी एजिंग क्रीम हर उम्र के व्यक्ति पर कारगार है। इसका विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ता है। हम इस क्रीम का पेटेंट कराने जा रहे हैं। वैज्ञानिक डॉ. ब्रजराज सिंह का कहना है कि नैनो एंटी एजिंग क्रीम में कोई हानिकारक केमिकल नहीं है। इस क्रीम का हमने भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग में पंजीकरण करा लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.