Move to Jagran APP

लुंगी, गर्मी में स्‍टाइल के साथ कंफर्ट

इस गर्मी कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो लुंगी एक बेस्‍ट ऑप्‍शन है। ट्रेडिशनल वियर लुंगी अब स्‍टाइल आइकन बनकर रैंप तक पहुंच गया है।

By prabhapunj.mishraEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 02:50 PM (IST)
लुंगी, गर्मी में स्‍टाइल के साथ कंफर्ट
लुंगी, गर्मी में स्‍टाइल के साथ कंफर्ट

1- लुंगी को कई नामों से जाना जाता है। कहीं पर इसे धोती तो कहीं मुंडू कहा जाता है। लुंगी को लोग स्‍कर्ट के लुक में भी पहनते हैं। यह ज्‍यादातर गर्म इलाकों में पहनी जाती है। यह कॉटन के साथ सिल्‍क में भी आती है। लुंगी रोजना इस्‍तेमाल के साथ शादी बरातों में भी पहनी जाती है।

loksabha election banner

2- बंग्‍लादेश में तो लोग कॉलेज कैंपस में भी लुंगी पहन कर जाते हैं। ये प्रिंटेड लुंगी होती है जो कॉटन या सिल्‍क के फैब्रिक में होती है। बंग्‍लादेश में लोग तोहफे के रूप में भी एक दूसरे को लुंगी देते हैं।

3- इथोपिया में भी लुंगी पारंपरिक पहनावा है। यह एक गर्म देश है जहां लुंगी को लोग आरामदायक परिधान मानते हैं। यहां ज्‍यादातर लोग लुंगी में नजर आते हैं। 

4- साउथ इंडिया में लुंगी पारंपरिक परिधान है। यहां आम और खास मौको के लिए अलग-अलग तरह की लुंगी होती है। आमतौ पर कामकाजी मजदूर या घर पर लोग प्रिंटेड लुंगी पहनते हैं जबकि शादी-ब्‍याह या किसी खास मौके पर लोग सफेद कॉटन या रेशम की लुंगी पहनना पसंद करते हैं। साउथ में नेता हो या मंत्री सब झक्‍क सफेद लुंगी ही पहना पसंद करते हैं। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, उड़ीसा आदि में लुंगी काफी चलन में रहती है।

5- इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर और ब्रुनोई में लुंगी को सरुनग के नाम से जाना जाता है। यह इंडोनेशिया का पारंपरिक परिधान है। यहां पर धर्मिक कार्यक्रमो में लोग सरुनग पहने ही नजर आयेंगे। यहां इसे बटिक नाम से भी जाना जाता है। इसे कलिमंतन नाम से भी जाना जाता है। 

6- म्‍यांमार में लुंगी को लोंगी नाम से जाना जाता है। आदमियों के लोंगी को पासो नाम से जाना जाता है। महिलाओं के लिये इसे हतमेन नाम से जाना जाता है। लुंगी यहां सामान्‍य जीवन के साथ धर्मिक और विशेष कार्यो में भी पहनी जाती है। 

7- ओमान में लुंगी को इजार के नाम से जाना जाता है। सफेद इजार यहां पर लोग पहनते हैं पर मछुआरे रंगीन इजार पहनते हैं। यहां पर ट्रेडिशनल डॉन्‍स के दौरान भी लोग इजार पहनना पसंद करते हैं। इजार यहां का पारंपरिक परिधान है। 

8 साऊदी अरब में भी लुंगी को इजार के नाम से जाना जाता है। यहां के ट्राइबल लोग इसे असिर के नाम से जानते हैं। यमन में भी लोग इजार पहनना पसंद करते हैं। यहां पर इसका रंग काला हो जाता है। कोस्‍टल एरिया में भी लोग रंगीन इजार पहनना पसंद करते हैं। 

9- सोमालिया में लोग लुंगी को कैजुअल तौर पर पहनते हैं। सोमालिया में इसे मेकाविस के नाम से जाना जाता है। यहां लोग सफेद रंग पसंद करते हैं। यहां पर कलर लुंगी भी बहुत पाप्‍युलर है। 

10- थाईलैंड में लुंगी को 'पा को मा' नाम जाना जाता है। जिसे यहां पर पुरुष पहनते हैं। महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली लुंगी को यहां पर 'पा टोंग' के नाम से जाना जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.