Move to Jagran APP

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्व के साथ अपनायें इन कलर्स को

वीमेन्स डे पर अपनाएं कुछ ऐसे कलर जिन्हें पहनकर आप प्राउड फील कर सकें। साथ ही जो आपको अंदर से वूमनहुड का एहसास कराये।

By Srishti VermaEdited By: Published: Wed, 01 Mar 2017 11:24 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 11:54 AM (IST)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्व के साथ अपनायें इन कलर्स को
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्व के साथ अपनायें इन कलर्स को

फैशन और फेमिनिज्म को हमेशा से एक दूसरे से जोड़ कर देखा जाता रहा है। वीमेंस डे आने में बस चंद दिन ही रह गए हैं। पूरी दुनिया यहां तक कि पूरी मीडिया भी पूरी तरह से वीमेन की तरफ डेडिकेटेड नजर आ रही है। सोशल मीडिया हो या कोई सा भी प्लेटफॉर्म हर तरफ इनसे रिलेटेड चर्चा चल रही है। आखिर लड़कों को लेकर इतनी चर्चा क्यों नहीं होती। खैर आज हम यहां लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव की बात करने नहीं जा रहे हैं। आज हम यहां बात करने जा रहे हैं उन रंगों की जिसे पहनने पर ये एक महिला को उनके फेमिनिज्म होने का गर्व कराती हैं।
हम बात कर रहे हैं ग्रीन, पर्पल और व्हाइट कलर की वीमेन पावर को सपोर्ट करती है। जिनसे महिलाओं को एम्पावरमेंट और स्ट्रांग पावर का एहसास होता है।

loksabha election banner

ग्रीन और पर्पल

इस दिन चुनें ग्रीनऔर पर्पल। जहां पर्पल एक तरह से रॉयल ब्लड की तरफ इशारा करता है, जो एक लड़ाकू सैनिक की रगों में दौड़ता है। ये एकता और समन्वय का प्रतीक होता है। दूसरी तरफ हरा रंग, उम्मीद और खुशी की तरफ संकेत करता है।

क्या व्हाइट सही है
वहीं व्हाइट एक तरह से प्राइवेट और पब्लिक लाइफ में प्योरिटी की तरफ संकेत करता है। आश्चर्यजनक रुप से ये कलर नारीत्व की तरफ इशारा करता है। सभी महिलाएं ऐसा सोचती हैं कि मोरल प्योरिटी के लिए यदि वर्जिनिटी और पितृसत्तात्मक सत्ता का होना महत्वपूर्ण है तो बहुत कम ही लोग इसमें क्वालिफाइ करेंगे। यही कारण है कि आज एक मॉडर्न वीमेन हमेशा प्योर व्हाइट कलर नहीं पहन सकती हैं।

लेकिन पर्पल और ग्रीन अभी तक पॉप्युलर हैं। रॉयल्टी के साथ फेमिनिज्म का मिक्सअप करना चाहती हैं तो ये कलर बेस्ट है। ग्रीन, भविष्य में सही दिशा में आगे बढ़ने की ओर संकेत करता है साथ ही हेल्थ की ओर भी संकेत करता है। ये रंग उम्मीद की ओर भी इशारा करती है।

पिंक कलर के बारे में सोचें भी नहीं


कुछ लोग सोचते हैं कि पिंक को इन रंगों की लिस्ट में क्यों नहीं सेलेक्ट किया गया। क्या पिंक फेमिनिज्म को रेप्रेजेंट नहीं करता है। इसका जवाब है नहीं। क्योंकि सदियों से पिंक कलर एक प्रिंसेस की शोभा बढ़ाती आ रही है। ये फैंटेसी वर्ल्ड के निर्माण में इस्तेमाल किया जाता रहा है। 
इसके अलावा मिंट और लैवेंडर रंग भी खुशी और आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.