Move to Jagran APP

बलिये विवेक ने दिया ऐसा सरप्राइज की तारीफें करते नहीं थक रही दिव्यांका

हुआ यह कि पिछले दिनों दिव्यांका को पैरों में चोट आ गई थी और इस वजह से दिव्यांका काफी अपसेट रहने लगी थी। ऐसे में पति विवेक ने दिव्यांका को....

By ShikhasEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 05:20 PM (IST)
बलिये विवेक ने दिया ऐसा सरप्राइज की तारीफें करते नहीं थक रही दिव्यांका
बलिये विवेक ने दिया ऐसा सरप्राइज की तारीफें करते नहीं थक रही दिव्यांका

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी को उनके बलिये विवेक दहिया कितना चाहते हैं, यह तो सभी जानते ही हैं। वह एक भी मौका नहीं छोड़ते, दिव्यांका के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए। और एक बार फिर विवेक ने ऐसा ही कुछ किया है। एक बार फिर से उन्होंने दिव्यांका को सरप्राइज दिया है और यकीन कीजिये ये सरप्राइज बेहद स्पेशल था।

loksabha election banner

हुआ यह कि पिछले दिनों दिव्यांका को पैरों में चोट आ गई थी और इस वजह से दिव्यांका काफी अपसेट रहने लगी थी। ऐसे में पति विवेक ने दिव्यांका को उनके परिवार से मिला कर सरप्राइज दे दिया।

ये भी पढ़ें- नागिन 2 में अर्जुन बिजलानी की एंट्री, मगर इस एंट्री में है ट्विस्ट

विवेक ने उनके परिवार को चंडीगढ़ से बुलवा कर मुंबई के एक होटल में रोक रखा था। फिर जब नच बलिये केमंच पर दोनों का एक्ट था, तब उन्होंने दिव्यांका के पूरे परिवार को बुलवा कर उन्हें हैरत में डाल दिया। खुद दिव्यांका बार बार विवेक की तारीफ करती नहीं थक रही हैं कि उन्होंने कुछ इस अंदाज़ में उन्हें एक बार फिर जताया है कि वो दिव्यांका से कितना प्यार करते हैं। । दिव्यांका ने कहा कि सच विवेक उनके लिए परफेक्ट बलिये हैं और उन्हें हमेशा खुश रखेंगे। इस बात का उन्हें पूरा यकीन है। Wow! सो क्यूट!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.