मां बनने वाली है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की यह अभिनेत्री, Congratulations
ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य किरदार निभाने वाली यह अभिनेत्री के घर आने वाला है नन्हा मेहमान! बधाई हो!
मुंबई। टेलीविज़न की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की इस अभिनेत्री के घर आने वाला है एक नन्हा मेहमान, गूंजने वाली हैं किलकारियां! जी हां गुड न्यूज़ है। नवम्बर 2015 में ग्रैंड शादी करने के बाद अब ये रिश्ता क्या कहलाता है की वर्षा यानी की पूजा जोशी अब मां बनने वाली है।
जी हां, पूजा ने साल 2015 में बिजनेसमैन मनीष अरोरा से शादी की थी जहां कई टेलीस्टार्स शामिल हुए थे। ये दोनों एक दुसरे से किसी कॉमन फ्रेंड के ज़रिये मिले थे और कुछ समय तक एक दुसरे को डेट करने के बाद इन्होने शादी कर ली थी और अब उनके फैन्स को यह जानकार बहुत ख़ुशी होगी कि पूजा मां बनने वाली है।
इसे भी पढ़ें- Pics: दिव्यंका त्रिपाठी का यह पार्टी अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भाभी और बेस्ट फ्रेंड बानी पूजा फ़िलहाल शो में नायरा और कार्तिक की शादी में लगी हुई है और लोग पूजा के किरदार को बहुत पसंद करते है। किसी भी सोशल मीडिया पर ना होने की वजह से पूजा के फैन्स भले ही निराश रहतें हो मगर वो उन्हें बहुत पसंद भी करते है। बधाई हो पूजा-मनीष!