बॉलीवुड फ़िल्मों से Inspire हैं ये टीवी शोज़, शाह रुख़, सलमान, शाहिद... सबको किया है कॉपी
आइये आपको बतातें हैं ऐसे ही कुछ टीवी शोज़ के बारे में जो बॉलीवुड फ़िल्मों के थॉट को लेकर बनाए गए हैं!
मुंबई। बॉलीवुड की बिग स्क्रीन की तरह स्माल स्क्रीन पर भी आए दिन नई नई कहानियां पेश की जाती है। लेकिन कुछ कहानियां कॉपी भी होती हैं और वो भी हमारी बॉलीवुड फ़िल्मों से। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि स्माल स्क्रीन एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार बॉलीवुड फ़िल्मों से इन्स्पायर हुईं है।
आपको बता दें कि कई बार टीवी शोज़ पर सलमान ख़ान, शाह रुख़ ख़ान और शाहिद कपूर जैसे कई स्टार्स को कॉपी किया गया है। आइये आपको बतातें हैं ऐसे ही कुछ टीवी शोज़ के बारे में जो बॉलीवुड फ़िल्मों के थॉट को लेकर बनाए गए हैं-
यह भी पढ़ें: पर्दे पर तू मेरा यार और उसके पीछे जमकर तकरार... मिलिए टीवी के Rivals से
पेशवा बाजीराव
सोनी टीवी पर इन दिनों सबका फ़ेवरेट शो 'पेशवा बाजीराव' के टायटल से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शो पिछले साल रिलीज़ हुए रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' से इंस्पायर है। मज़े की बात यह है कि इस शो में बाजीराव का किरदार निभा रहे रूद्र सोनी ने फ़िल्म में भी बाजीराव का यंग किरदार निभाया था।
दिल से दिल तक
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और जास्मिन भसीन स्टारर सो 'दिल से दिल तक' को फॉलो करने वाले लोग अब तक यह अच्छी तरह जान गए होंगे कि इस शो की कहानी पूरी तरह साल 2001 की फ़िल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की कहानी की तरह है जिसमें सलमान ख़ान, रानी मुख़र्जी और प्रीति ज़िंटा थे।
सपना बाबुल का: बिदाई
साल 2007 को शुरू हुआ शो 'सपना बाबुल का: बिदाई' ने 3 साल तक टीवी इंडस्ट्री पर राज किया। इस शो को लोगों ने खूब सराहा और इसकी शुरुआत शाहिद कपूर और अमृता राव की फ़िल्म 'विवाह' की कहानी की तरह हुई थी। हालांकि, शो को आगे बढ़ाने के लिए शो में आगे चल कर कई ट्विस्ट लाए गए।
दो हंसो का जोड़ा
शलीन भनोत और शुभांगी आत्रे स्टारर शो 'दो हंसो का जोड़ा' तो पूरी तरह आदित्य चोपड़ा की फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' पर ही था। इस शो में शाह रुख़ ख़ान को कॉपी किया था शलीन ने जो साफ़ दिखाई देता है।
लव यू ज़िन्दगी
इस शो की तो बात ही कुछ और है। यह शो पूरी तरह इम्तिआज़ अली की फ़िल्म 'जा वी मेट' पर आधारित थी और वो भी ऑफिशियली। शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर इस फ़िल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और इम्तियाज़ ख़ुद चाहते थे कि इस फ़िल्म पर कोई शो बने क्यूंकि केरेक्टर गीत और आदित्य के हर छोटी चीज़ों को फ़िल्म में बताना मुमकिन नहीं था।