बिपाशा के हसबैंड करण का ये होगा नया प्रोजेक्ट
करण की एक फिल्म '3 देव' भी शूट हो चुकी है लेकिन अबतक फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले काफी दिनों से उन्हें लेकर चर्चाएं भी हो रही थीं कि दोनों साथ में कोई शो होस्ट कर सकते हैं।
लेकिन अब नई खबर तो यह आयी है कि दोनों तो नहीं, लेकिन करण सिंह ग्रोवर एक नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। खबर है कि वह अपना एक म्यूजिक एलबम लेकर आने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। हालांकि इस म्यूजिक एलबम में वह खुद गाएंगे या परफॉर्म करेंगे, अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। दरअसल, करण पिछले काफी दिनों से फिल्मों की तलाश कर रहे थे, लेकिन अबतक उन्हें कोई बिग ब्रेक नहीं मिल पाया है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वह कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट करेंगे।
यह भी पढ़ें: नवाज़ूद्दीन सिद्धिकी रंग चुकें हैं 'मंटो' के रंग में, ये 5 तस्वीरें है सबूत
करण की एक फिल्म '3 देव' भी शूट हो चुकी है लेकिन अबतक फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है। देखना यह है कि उन्हें अगली फिल्म कौन सी मिलती है।