इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं शरद मल्होत्रा
फिल्म 2013 में शुरू हुई थी, और कई कारणों के चलते पूरी नहीं हो सकी, मगर अब शरद का बॉलीवुड हीरो बनने का सपना पूरा होने जा रहा है।
मुंबई। टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा भी अब बड़े पर्दे का रूख कर रहे हैं। शरद ने सोशल मीडिया में इसका खुलासा किया है, और अपनी डेब्यू फिल्म का टीजर पोस्टर साझा किया है।
शरद मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म का टाइटल '1 13 7- एक तेरह सात' है, जिसे अरशद सिद्दीकी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके अपोजिट रितु डुडानी फीमेल लीड रोल निभा रहे हैं, जबकि मेलानी नाजेरत, दीपराज राणा और विश्वजीत प्रधान अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म में शरद पंजाबी लड़के का रोल निभा रहे हैं। इसके फर्स्ट लुक से लग रहा है, कि ये एक थ्रिलर है।
किश्वर और सुयश ने अपने रिश्ते को लेकर किया ये बड़ा फैसला
फिल्म 2013 में शुरू हुई थी, और कई कारणों के चलते पूरी नहीं हो सकी, मगर अब शरद का बॉलीवुड हीरो बनने का सपना पूरा होने जा रहा है। शरद हाल ही में तब खबरों में आए थे, जब उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दिव्यांका त्रिपाठी के कहने पर अपने फैंस के नाम एक लेटर लिखा, जिसमें दिव्यांका पर छींटाकशी ना करने को कहा गया था। इसके लिए दिव्यांका ने उन्हें काफी सराहा भी था। शरद फिलहाल कलर्स के शो कसम में अभिनय कर रहे हैं।