Move to Jagran APP

उदयपुर पैलेस में होगी रजत टोकस की शादी

भारतीय टेलीवजन के अकबर यानी रजत टोकस जल्द ही शादी करने वाले हैं। रजत की असल जिंदगी की जोधा और कोई नहीं बल्कि उनकी ही गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर हैं।

By Monika SharmaEdited By: Published: Thu, 15 Jan 2015 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jan 2015 09:09 AM (IST)
उदयपुर पैलेस में होगी रजत टोकस की शादी

मुंबई। भारतीय टेलीवजन के अकबर यानी रजत टोकस जल्द ही शादी करने वाले हैं। रजत की असल जिंदगी की जोधा और कोई नहीं बल्कि उनकी ही गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर हैं।

loksabha election banner

जोधा अकबर ने कराया दो टीवी चैनलों में झगड़ा!

आने वाले 30 जनवरी को दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर पैलेस में होगी, जबकि 27 जनवरी से शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मेंहदी और संगीत का कार्यक्रम 29 जनवरी को होगा।

टीवी एक्ट्रेस रजत के करीबी दोस्त के मुताबिक रजत 25 जनवरी के बाद उदयपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने चार दिन के लिए इस पैलेस को बुक किया हुआ है। गौरतलब है कि रजत ने पिछले साल अप्रैल में एक निजी समारोह में सृष्टि के साथ सगाई की थी।

'कपिल शर्मा ने दी डॉन को मेरी सुपारी'

अभिनेता रजत और सृष्टि नायर दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। सृष्टि को तो कई बार 'जोधा-अकबर' के सेट पर रजत के साथ देखा भी गया है।

छोटे पर्दे की हिट जोड़ियां जो ऑफस्क्रीन एक दूसरे से वास्ता नहीं रखतीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.