Move to Jagran APP

Exclusive: ...तो क्या बिग बॉस में हार मानने लगी हैं प्रियंका जग्गा!

बिग बॉस प्रियंका की यह हरकत देखकर सभी को लिविंग एरिया में आने को कहेंगे। लेकिन प्रियंका जाने से इंकार कर देगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:42 PM (IST)
Exclusive: ...तो क्या बिग बॉस में हार मानने लगी हैं प्रियंका जग्गा!

मुंबई। बिग बॉस के इस सीज़न की जब शुरुआत हुई थी, उस वक़्त सबसे पहले शो से प्रियंका जग्गा ही आउट हुई थीं, लेकिन उस वक़्त सबने उनकी सबसे ज़्यादा तारीफ़ की थी। मगर प्रियंका के बदले नेचर से सभी हैरान हैं।

loksabha election banner

दरअसल इस बार जब से प्रियंका वापस आई हैं, उनसे घर में ना तो कोई ठीक से बात कर रहा है और ना ही उनका ख्याल रख रहा है। यही नहीं उन्हें तो बार-बार सभी नॉमिनेट भी कर दे रहे हैं। इस वजह से प्रियंका काफी दुखी हो गयी हैं। वह बात-बात पर रोने लग रही हैं। आज एक एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि प्रियंका सबके बर्ताव की वजह से फूट-फूट कर रोती हैं। पिछले दिनों भी जब लोपा ने उन्हें मजाक-मजाक में स्विमिंग पूल में खींच लिया था तो वह नाराज हो गयी थीं। आज के एपिसोड में दर्शक प्रियंका को तकिये में मुंह छुपा कर रोता हुआ देखेंगे। बिग बॉस प्रियंका की यह हरकत देखकर सभी को लिविंग एरिया में आने को कहेंगे। लेकिन प्रियंका जाने से इंकार कर देगी।

कटरीना कैफ़ और जेसन का ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप!

गौरव के समझाने पर भी जब वह यह बात नहीं मानती है तो बिग बॉस प्रियंका को कन्फेशन रूम में बुलाएंगे। तब प्रियंका बिग बॉस को भी यही कहने वाली हैं कि वह सभी घर वालों के साथ अपना मैटर सॉल्व करना चाहती हैं। वह किसी और के साथ मिस विहेव नहीं करना चाहती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.