करण मेहरा नहीं छोड़ेगे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का साथ
करण मेहरा टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का साथ छोड़ कर नहीं जा रहे हैं। करण का कहना है कि हर साल ये अफवाह उड़ती है, कि वह शो छोड़ कर जा रहे हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। मैं शो का हिस्सा हूूं और बना रहूंगा।
नई दिल्ली। लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। शो में उनके चहते किरदार नैतिक सिंघानिया यानी करण मेहरा शो को छोड़ कर नहीं जा रहे हैं। करण ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें चर्चा थी कि वो जल्द शो को अलविदा कहने वाले हैं।
करण मेहरा ने कहा,' हर साल ये अफवाह उड़ाई जाती है कि मैं शो छोड़ कर जा रहा हूं, लेकिन मैं वहीं हूं। मैं शो छोड़ कर कही नहीं जा रहा हूं।'
मलाइका अरोड़ा ने छोड़ा अरबाज खान का घर, ले सकती हैं तलाक
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस का पाॅपुलर शो है, जिसमें अक्षरा और नैतिक की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। एक आइडियल पति-पत्नी और अब एक अच्छे माता-पिता की भूमिका में इन दोनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सात साल पूरे करने के बाद आज भी इस शो का चार्म बरकरार है।
कंगना रनोत से रिलेशनशिप के मुद्दे पर रितिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब शो या शो से जुड़े किरदारों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि शो कुछ वजहों से बंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं अक्षरा का किरदार निभाने वालीं हिना खान भी शो छोड़ कर जा सकती हैं, इसकी भी चर्चा थी। खैर इन सभी अफवाहों का शो की टीआरपी पर कोई असर नहीं पड़ा।