Move to Jagran APP

बिग बॉस के घर में मोनालिसा बनेंगी दुल्हनिया, मनु पंजाबी बजाएंगे बाजा?

मोना की प्रेम कहानी को शो में पहले भी प्रमोट किया जाता रहा है और इसके दम पर टीआरपी जुटाने की कोशिश की जाती रही है।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 10:38 AM (IST)
बिग बॉस के घर में मोनालिसा बनेंगी दुल्हनिया, मनु पंजाबी बजाएंगे बाजा?
बिग बॉस के घर में मोनालिसा बनेंगी दुल्हनिया, मनु पंजाबी बजाएंगे बाजा?

मुंबई। बिग बॉस के घर में एक ऐसा काम होने वाला है, जो पिछले 9 सीज़ंस में कभी नहीं हुआ। घर के इस आंगन में शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। चौंक गए ना, लेकिन सूत्र बताते हैं ऐसा होने वाला है।

loksabha election banner

बिग बॉस का सफ़र अपनी मंज़िल पर पहुंचने वाला है और शो में अब बहुत कुछ करने के लिए बचा नहीं है। नितिभा कौल के बाहर होने के बाद अब मनु, मनवीर, मोनालिसा, बानी, लोपामुद्रा और रोहन मेहरा घर में बचे हैं। इसलिए इसे दिलचस्प बनाने के लिए अब कुछ ऐसी इवेंट्स प्लान की जा रही हैं, जिनसे दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे। इसी के तहत शो में मोनालिसा की शादी को एंटरटेनमेंट का ज़रिया बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक़, शो में मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत को बुलाया जाएगा और वो मोना को शादी के लिए प्रपोज़ करेंगे।

इसे भी पढ़ें- अपने पति से इस शो में टकता सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी

मोना की प्रेम कहानी को शो में पहले भी प्रमोट किया जाता रहा है और इसके दम पर टीआरपी जुटाने की कोशिश की जाती रही है। ये भी उसी कोशिश के तहत देखा जा रहा है। आपको याद होगा कि कुछ वक़्त पहले एक टास्क जीतने के बाद विक्रांत को घर के अंदर मोनालिसा से मिलने का मौक़ा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें- पेशवा बाजीराव की शूटिंग के दौरान घोड़े से गिरी एक्ट्रेस

उस वक़्त घर के अंदर मोना के सबसे ख़ास दोस्त मनु पंजाबी के साथ विक्रांत का आमना-सामना करवाया गया था और उस एपिसोड में मनु और विक्रांत के बीच तकरार भी हुई थी। अब देखना ये है कि घर वाले मोना की शादी पर किस तरह रिएक्ट करते हैं। ख़ास तौर पर मनु पंजाबी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.