'ब्रह्मराक्षस' का हो जाएगा अंत, मगर देखने को मिलेगा ये बड़ा सरप्राइज!
'ब्रह्मराक्षस' का अंत हो जाएगा और इसके साथ ही इसका किरदार निभा रहे पराग त्यागी शो से विदा हो जाएंगे। मगर सिर्फ इतना ही नहीं है
नई दिल्ली। 'नागिन' के बाद एकता कपूर द्वारा लाया गया एक और फिक्शन शो 'ब्रह्मराक्षस' भी हिट हो गया है। लोगों द्वारा यह शो काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसके एक्टर्स में कई बड़े नाम शामिल तो हैं ही, वहीं कहानी भी बेहद दिलचस्प है और चर्चा है कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज है।
'डीएनए' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ब्रह्मराक्षस' का अंत हो जाएगा और इसके साथ ही इसका किरदार निभा रहे पराग त्यागी शो से विदा हो जाएंगे। मगर सिर्फ इतना ही नहीं है, असली खबर तो ये है कि उनकी जगह किश्वर मर्चेंट 'ब्रह्मराक्षस' बन जाएंगी जो इस वक्त शो में अपराजिता का किरदार निभा रही हैं और जिसेे ब्रह्मराक्षस मार देना चाहता है। मगर इससे पहले अपराजिता को उसके मारने का तरीका पता चल जाएगा।
यह भी पढ़ें- सलमान ने किया पाकिस्तानी कलाकारों का बचाव, कहीं हो ना जाए विवाद!
अब जहां अपना रोल खत्म होने को लेकर पराग त्यागी दुखी हैं, वहीं किश्वर मर्चेंट सुपरनेचुरल रोल निभाने को लेकर एक्साइटेड हैं। उनका कहना है, 'इस शो की कहानी दिलचस्प और रोचक है। कभी-कभी स्क्रिप्ट पढ़ते हुए हमारे ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं और हम यह सोचते हैं कि आगे क्या होगा। आगामी एपिसोड में ब्रह्मराक्षस मर जाएगा और उसकी आत्मा अपराजिता के शरीर में प्रवेश कर जाएगी। एक एक्टर के रूप में मुझे अब अपने दोनों किरदारों के लिए बहुत मेहनत करना पड़ेगी।' किश्वर का यह भी कहना है कि वो अपने एक शो 'प्यार की ये एक कहानी' में वैंपायर की भूमिका निभा चुकी हैं, इसलिए उन्हें पता है कि क्या करना है।
यह भी पढ़ें- टीवी की 'नागिन' जल्द 'महादेव' से करने जा रही है शादी?