...तो इस वजह से भारत दौरा कर रही हैं किम करदाशियां
जैसा की हम सभी लोग जानते हैं कि अमेरिकी रियलिटी स्टार और मॉडल किम करदाशियां भारत आ रही हैं और सलमान खान के एक रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाली हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि किम का भारत दौरा केवल सलमान के हाई वोलटेज
जैसा की हम सभी लोग जानते हैं कि अमेरिकी रियलिटी स्टार और मॉडल किम करदाशियां भारत आ रही हैं और सलमान खान के एक रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाली हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि किम का भारत दौरा केवल सलमान के हाई वोलटेज रियलिटी शो के लिए है या कुछ और.....!
रियलिटी स्टार किम करदाशियां विश्व भ्रमण पर हैं। दरअसल वह अपनी परफ्यूम 'फ्लयूर फेटल' की खूशबू पूरे विश्व में फैलाना चाहती हैं यानी अपने परफ्यूम को दुनियाभर में प्रमोट करना चाहती हैं। वह फिलहाल आस्ट्रेलिया में हैं और इस सप्ताह भारत आने की पूरी संभावना है।
भारत में अपना परफ्यूम लॉच करने और सलमान खान के रियलिटी शो में बतौर गेस्ट शामिल होने के बाद किम का अगला पड़ाव दुबई होगा। किम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'अभी-अभी ऑस्ट्रेलिया पहुंची हूं, मेरा वर्लड टूर मेरे परफ्यूम 'फ्लयूर फेटल' के साथ शुरू हुआ, अगला स्टॉप भारत और उसके बाद दुबई होगा'।
अपने इस वर्लड टूर में किम करदाशियां अपनी बेटी के साथ नहीं हैं। फिलहाल यह स्टार मदर अपनी बेटी को काफी मिस कर रही है। ट्विटर पर लिखते हुए वह कहती हैं 'मिसिंग माई बेबी गर्ल सो बैड ऑलरेडी'।