अब इच्छाधारी नागिन से ये एक्टर करेगा रोमांस
नागिन के बदले के साथ उसके प्यार के ट्रैक को दर्शकों ने पसंद किया। मौनी और अर्जुन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने शो को पाप्यूलर करने में मदद की।
मुंबई। इच्छाधारी नागिन के इंसानों से बदले की पृष्ठभूमि पर बने एकता कपूर के शो नागिन को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी, और अब वो इस शो का दूसरा सीजन लाने की तैयारियां कर रही हैं।
नागिन में टाइटल रोल मौली रॉय ने निभाया था, जबकि उनके पति के किरदार में अर्जुन बिजलानी थे। नागिन के बदले के साथ उसके प्यार के ट्रैक को दर्शकों ने पसंद किया। मौनी और अर्जुन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने शो को पाप्यूलर करने में मदद की, मगर इस बार नागिन की केमिस्ट्री अर्जुन के साथ नहीं, बल्कि करणवीर बोहरा के साथ दिखाई देगी। खबर है कि इस बार इस शो में लीड किरदार के लिए करणवीर बोहरा को फाइनल किया जा रहा है। यह भी खबरें आ रही थीं, कि शक्ति अरोड़ा को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन अचानक उनकी जगह करणवीर बोहरा का नाम फाइनल हो रहा है।
अब अमृता खानविल्कर कहने जा रही हैं बचाओ
करणवीर बोहरा ने इससे पहले सौभाग्यवती भव:, झलक दिखला जा, कुबूल है, दिल से दी है दुआ जैसे शोज में काम किया है। शो के नये सीजन की शुरुआत अक्टूबर में होने जा रही है। मौनी रॉय शो में डबल रोल में होंगी।