Move to Jagran APP

अलग हो गए हैं करण-जेनिफर, जानिये कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

छोटे पर्दे की जानी-मानी जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की शादी शुदा जिंदगी का अंत हो गया है। इस बात से ना केवल दोनों के परिवार वाले उदास हैं बल्कि इनके फैंन्स को भी एक बड़ा धक्का लगा है। इनके फैंस यह कभी नहीं चाहते कि उनकी फेवरेट

By manoj yadavEdited By: Published: Wed, 10 Dec 2014 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 10 Dec 2014 04:47 PM (IST)
अलग हो गए हैं करण-जेनिफर, जानिये कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

छोटे पर्दे की जानी-मानी जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की शादी शुदा जिंदगी का अंत हो गया है। इस बात से ना केवल दोनों के परिवार वाले उदास हैं बल्कि इनके फैंन्स को भी एक बड़ा धक्का लगा है। इनके फैंस यह कभी नहीं चाहते कि उनकी फेवरेट जोड़ी इस तरह से अलग हो जाए लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता।

loksabha election banner

करण और जेनिफर की यह जोड़ी हमेशा से दर्शकों के दिल के काफी करीब रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह क्यूट जोड़ी कब और कैसे एक दूसरे के इतनी करीब आई थी?

पहली मुलाकात
करण और जेनिफर पहली बार बालाजी फिल्म के सेट पर ‘कसौटी जिंदगी की’ के शो के दौरान मिले थे। उस समय वे केवल दोस्त की हैसियत से एक दूसरे से रुबरू हुए थे। तब दोनों ने शायद यह सोचा भी नहीं होगा कि वे किसी दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

ऐसे मिले दिल
यदि दर्शक करण और जेनिफर की जोड़ी को सबसे ज्यादा किसी साधन से पहचानते हैं तो वो है 2006 में आया उनका एक टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के कारण। इस शो में दोनों मुख्य भूमिका में थे। करण ने डॉ. अरमान की भूमिका निभाई थी और जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा का किरदार अदा किया था।

दोनों की ऑन स्क्रीन लव स्टोरी को दर्शकों का भारी प्रोत्साहन भी हासिल हुआ था जिसके चलते मीडिया में उनके करीब आने की खबरें फैलने लगीं। लेकिन कुछ ही समय में यह खबरें महज अफवाह लगीं क्योंकि उस समय करण खुद श्रद्धा निगम को डेट कर रहे थे।

पहली शादी तोड़कर मिले थे
वर्ष 2008 में करण ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा से शादी कर ली लेकिन इसके बाद भी उनका नाम एक सिलेब्रिटी निकोल के साथ ‘झलक दिखला जा’ शो के दौरान जोड़ा जाता था। कुछ समय बाद करण और श्रद्धा की शादी टूट गए जिसका कारण करण का निकोल और जेनिफर दोनों के साथ स्मबन्ध में होना बताया गया था।

लेकिन फिर की गुपचुप शादी
एक तरफ मीडिया करण और जेनिफर के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए आये दिन खबरें दिखा रही थी और वहीं दूसरी ओर शायद करण और जेनिफर खुद भी इस रिश्ते को एक नाम देने की सोच रहे थे जिसका नतीजा यह हुआ कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली। लेकिन कुछ ही समय में यह बात मीडिया में आग की तरह फैल गई जिसके बाद दर्शकों को काफी खुशी भी हुई।

लेकिन अब क्या हुआ
दो साल तक करण और जेनिफर का रिश्ता बहुत खुशनुमा रहा। दोनों को कई दफा विभिन्न अवार्ड शो, टीवी सीरियल और अन्य मंच पर भी देखा गया। उन्हें एक साथ देखने के लिए तो दर्शकों की ओर से भी भारी मांग देखने को मिलती थी। कुछ समय बाद दोनों अपने अपने करियर में खुश व संतुष्ट भी देखे गए. करण को ‘कुबूल है’ शो मिला तो वहीं जेनिफर को ‘सरस्वतीचंद्रण’ में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया। दोनों की प्रोफेशनल जिंदगी तो काफी जोरदार चल रही थी लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि निजी जिंदगी में अड़चन पैदा हुई?

इसलिए हुए अलग
करण और जेनिफर के अलग हो जाने का अबतक तो कोई पुख्ता कारण हासिल नहीं हुआ है लेकिन कहा जाता है कि दोनों के बीच कड़वाहट करण की गलतियों के कारण ही आई। करण जल्द ही बॉलीवुड की हॉटेस्ट अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ ‘एलोन’ फिल्म में नजर आएंगे जिसके बाद से उनका रिश्ता इस जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों से जुड़ गया है।

अब इस सबका नतीजा यह निकला कि करण काम में और लोगों से मिलने में इतना व्यस्त हो गए कि वे जेनिफर को समय नहीं देते थे। साथ ही उनके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा जो जेनिफर को परेशान करने लगा था। धीरे-धीरे दोनों में इतनी दूरियां बढ़ती गईं कि दोनों अलग-अलग रहने लगे।

पहले रिश्ता टूटने से किया मना
जब मीडिया को यह मालूम हुआ कि दोनों में तनाव कुछ गर्म है तो जेनिफर ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनके और करण के बीच कुछ भी गलत नहीं है और यदि होगा भी तो वे दोनों खुद इसका हल निकाले लेंगे। लेकिन दूसरी तरफ दोनों के ही एक मित्र ने बताया कि वे दोनों अलग हो रहे हैं।

यह खबर आग की तरह फैल गई. इस बात को अभी कुछ ही समय हुआ था कि खुद करण ने ही ट्विटर पर लोगों को बताया कि वे दोनों तलाक ले चुके हैं और अब अलग हो गए हैं लेकिन इसका कारण बताना उन्होंने जरूरी नहीं समझा।

किसी समय पर टीवी का सबसे क्यूट प्लस हॉट कहलाने वाला जोड़ा अब अलग तो हो गया है लेकिन दर्शकों को ना जाने अब भी आशा है कि शायद उन दोनों में सुलह हो जाए। अब लोग कुछ भी सोचें, ये दोनों अपनी जिंदगी का फैसला ले चुके हैं और अब आगे बढ़ गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.