Move to Jagran APP

जोड़ी मेकर्स शो बन गया है ये रिश्ता क्या

टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रील लाइफ के साथ रीयल लाइफ में भी जोड़िया बनी हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 05:02 PM (IST)
जोड़ी मेकर्स शो बन गया है ये रिश्ता क्या
जोड़ी मेकर्स शो बन गया है ये रिश्ता क्या

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अगर आप जोड़ी मेकर्स वाला शो कहेंगे तो गलत नहीं होगा।

loksabha election banner

जैसे रील लाइफ में लीप लेने के बाद नई जोड़ियां नजर आने लगती हैं फिर दर्शक उनकी कहानी में मग्न हो जाते हैं। रियल लाइफ में भी कोई शो रील लाइफ की तरह ही रिश्ते जोड़ते जाए और जोड़ियां बनती जाए एेसा संयोग कम होता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाया है' शो इस लिहाज से बाकी सारे शोज से अलग है। चूंकि यहां शो में जैसे जैसे लीप आ रहे हैं रियल लाइफ में भी जोड़ियां बन रही हैं।

'गर्लफ्रेंड' को देना है टाइम, इसलिए ख़तरों से नहीं खेलेंगे अर्जुन कपूर

मोहसीन - शिवांगी : 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सबसे फ्रेश जोड़ी हाल ही में मोहसिन खान और शिवांगी की बनी है। मोहसिन और शिवांगी शो में कपल ही हैं और लंबे अरसे से दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया था। लेकिन हाल ही में दोनों ने यह स्वीकार लिया है कि हां, दोनों रिश्ते में हैं।

पहले जेनेरेशन के मम्मी -पापा : सबसे पहले शो में पहली जोड़ी बनी रील लाइफ के अक्षरा के मम्मी-पापा संजीव शेठ और लता सबरवाल की। अक्षरा यानी हीना ख़ान ने ही दोनों की प्रेम कहानी को आगे बढ़ाया था। हीना ने पहली बार दोनों की नजरों में प्रेम देखा और फिर दोनों एक-दूसरे के जीवनसाथी भी बने।

अक्षरा को भी मिला साथी : शो में अक्षरा के किरदार निभाने वालीं हीना खान ने भी प्रेम की तलाश इसी शो के सेट पर की। शो में रॉकी जायसवाल सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े थे। बाद में दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों अब सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

कांची और रोहन : कांची और रोहन की मुलाक़ात भी इसी शो के दौरान हुई थी। अब इन दोनों में भी सीरियस रिलेशनशिप है। हालांकि इस बात को लेकर मेकर्स ने नो डेटिंग क्लॉज भी जारी किया था।

टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रील लाइफ के साथ रीयल लाइफ में भी जोड़िया बनी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.