Pics: जेनिफर विंगेट का ऐसा रेड हॉट अंदाज़ आपने पहले कभी नहीं देखा होगा
थाई-हाई स्लिट रेड गाउन और रेड लिपस्टिक के साथ...Wow!
मुंबई। जेनिफ़र विंगेट टेलीविज़न इंडस्ट्री की सबसे खुबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। और अपनी अदाओं का जलवा वो आए दिन दिखाती रहती हैं। शो बेहद की लीड एक्ट्रेस जेनिफ़र ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका एक अनदेखा रूप दिखाई दे रहा है।
सामने आई है इस शूट की कुछ तस्वीरें जसी देखने के बाद आप भी कहेंगे 'रेड हॉट' ! थाई-हाई स्लिट रेड गाउन और रेड लिपस्टिक के साथ मैच करते हुए रेड पंप्स...जेनिफ़र की ये अदाएं तो जान ले लेंगी। परफेक्ट मेकअप और साइड पार्टेड हेयर्स के साथ डार्क-थिक लाइनर भी जेनिफ़र पर बहुत खुबसूरत लग रहा है...है ना?
इसे भी पढ़ें- फेसबुक पर ढूंढ रहे हैं शहीर शेख अपनी दुल्हनिया...जानिये पूरा सच
जेनिफ़र फ़िलहाल कुशल टंडन के साथ शो बेहद में नज़र आ रही है और ऑनस्क्रीन भी ये अपने कपड़ों और फैशन ट्रेंड का पूरा ध्यान रखती है। ज़रा देखिये उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें-