Move to Jagran APP

शादी के बाद आई दिव्यांका की पहली फोटो, सिंदूर, मंगलसूत्र के साथ आईं नजर

दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी के बाद भोपाल से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भर ली है, जहां उनका ससुराल है। शनिवार को चंड़ीगढ़ में उनकी रिसेप्शन पार्टी होगी।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Sat, 09 Jul 2016 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 03:58 PM (IST)
शादी के बाद आई दिव्यांका की पहली फोटो, सिंदूर, मंगलसूत्र के साथ आईं नजर

नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई को विवेक दहिया से शादी कर ली और अब वो मिसेज दहिया बन गई हैं। शादी के तुरंत बाद उन्होंने भोपाल से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी है, जहां उनका ससुराल है। एयरपोर्ट पर वो कैमरे मेंं कैद हुईं। पिंक कलर की साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैें।

loksabha election banner

'बेफिक्रे' के नए पोस्टर में एक बार फिर देखिए रणवीर-वाणी की जबरदस्त किस

शादी की रस्मों में आमतौर पर दूल्हन पूरी तरह से थक जाती है, लेकिन दिव्यांका को देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लगा। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद वो शनिवार को चंडीगढ़ में होने वाली अपनी रिसेप्शन पार्टी की तैयारी में जुट गई हैं। चंडीगढ़ में फंक्शन होने के बाद दोनों पति पत्नी मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें इंडस्ट्री के उनके तमाम दोस्त शिरकत करेंगे।

योग सिखाना पड़ा बिपाशा बसु को भारी, हो गई ये कॉट्रोवर्सी

बता दें टीवी शो 'ये हैं मोहाब्बतें' से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों ने शादी कर ली। अब मुंबई में रिसेप्शन पार्टी के बाद दोनों हनीमून के लिए कहीं जाएंगे ऐसी तो खबर नहीं है। क्योंकि दोनों के ऊपर अपने-अपने काम की भी काफी जिम्मेदारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.