दिव्यांका और विवेक की शादी का कार्ड आया सामने
8 जुलाई को होने वाली दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी का कार्ड सामने आ गया है। ग्रीन कलर के बेस का ये कार्ड देखने के काफी खूबसूरत है।
नई दिल्ली। धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' से अपनी पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही अपने को-स्टार विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधनें जा रही हैं। दोनों की शादी का कार्ड सामने आ गया है। ग्रीन और गोल्डन कलर के इस कार्ड में विवेक और दिव्यांका के नाम का V और D शब्द का यूज किया गया है।
नशे की लत को पूरा करने के लिए ये अभिनेत्री बेचती थीं अपना शरीर
बता दें कि 8 जुलाई को भोपाल में दोनों की शादी होगी। वहीं 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी और 14 जुलाई को दोनों मुंबई में इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को लैविश रिसेप्शन पार्टी देंगे। शादी के दिन दिव्यांका लाल रंग का लहंगा पहनेंगी तो वहीं विवेक शेरवानी में नजर आएंगे।
पहचानिए इस बच्ची को, जो बन गई हैं बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस
दिव्यांका और विवेक दोनों ही अपने-अपने काम में काफी व्यस्त हैं। इन सब के बावजूद दोनों शादी की भी जमकर तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि 'ये हैं मोहाब्बतें' से दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर इन्होंने शादी का फैसला किया। शादी के बाद इनके हनीमून की क्या प्लानिंग है इस बात का दोनों ने खुलासा नहीं किया है।