सीआईडी में आएगी ‘लेडी दया’
इतने सालों बाद भी सोनी चैनल पर दिखाए जाने वाल सीआईडी आज भी हिट शो बना हुआ है। इसके पीछे की मुख्य वजह स्क्रिप्ट तथा शो में रचे गए लोकप्रिय किरदार है। आज दर्शक इसके हर किरदार से पूरी तरह वाकिफ हैं।
मुंबई। इतने सालों बाद भी सोनी चैनल पर दिखाए जाने वाल सीआईडी आज भी हिट शो बना हुआ है। इसके पीछे की मुख्य वजह स्क्रिप्ट तथा शो में रचे गए लोकप्रिय किरदार है। आज दर्शक इसके हर किरदार से पूरी तरह वाकिफ हैं।
इन्हीं किरदारों में से एक लोकप्रिय किरदार हैं दया। स्टंट्मैन दया जिनके नाम से मुजरिम अपने इरादे बदल देते थे अब उन्हीं का दिल चुराने के लिए शो में ‘लेडी दया’ की एंट्री हो रही है। इस लेडी दया के अवतार में कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्म 'चक दे इंडिया' की बलबीर यानी अभिनेत्री तान्या अबरोल नजर आएंगी। इस सीरियल में तान्या जयवंती के नाम का किरदार अदा कर रही हैं जो इंस्पेक्टर दया की तरह दरवाजा तोड़कर मुजरिमों को धूल चटाती नजर आएंगी।
फिल्म 'चक दे इंडिया' में एक गुस्सैल पंजाबी लड़की की भूमिका में दिखने वाली तान्या अबरोल इस शो में दया के साथ इश्क भी फरमा सकती हैं। शो में बातूनी के अलावा तान्या दया की बहुत बड़ी प्रसंशक हैं साथ ही उन्हें शो में हॉकी स्टिक के साथ भी देखा जा सकता है।
पढ़ें: सलमान को आया गुस्सा और सबके सामने रोने लगी सोनाक्षी सिन्हा