अर्जुन बिजलानी 'झलक दिखला जा' के सेट पर हुए चोटिल
सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 9' के कंटेस्टेंट टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी सिहर्सल के दौरान चोटिल हो गए हैं।
नई दिल्ली। अर्जुन बिजलानी के फैन्स के लिए बुरी खबर है। सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के लिए अपने एक्ट की रिहर्सल के दौरान अर्जुन चोटिल हो गए हैं। वह इन दिनों बेहद तकलीफ से गुजर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शो में परफॉर्म करने का निर्णय लिया है।
हालांकि अर्जुन जब चोटिल हुए, तो किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी परफॉर्मेंस दे पाएंगे। इधर डाक्टर ने भी अर्जुन को आराम करने की सलाह दी है। लेकिन इसके बावजूद अर्जुन फैसला किया है कि वह परफॉर्म करेंगे। वह सूजन कम करने के लिए पेनकिलर खा रहे हैं। उम्मीद है कि अर्जुन की सूजन जल्द ही कम हो जाएगी।
सनी लियोन के सामने पति डेनियल ने की ये शर्मनाक हरकत
वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब अर्जुन शो के दौरान सेट चोटिल हुए हैं। यह तीसरी बार है, जब वह सेट पर चोटिल हुए हैं। इससे पहले वह 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' और 'मिले जब हम तुम' के सेट पर भी चोटिल हो गए थे। पिछले दिनों अर्जुन हिट शो 'नागिन' में नजर आए थे। लेकिन अब 'नागिन' खत्म हो गया है।