ढाई किलो प्रेम में नजर आयेंगे अंगद और होगा बलून डांस
अब यह बलून डांस क्या नए ट्वीस्ट लेकर आता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। खबर है कि अंगद की एंट्री से भी ट्रैक में एक बड़ा बदलाव आएगा।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। स्टार प्लस दोपहर में इन दिनों 'ढाई किलो प्रेम' को दर्शक पसंद कर रहे हैं। अब नयी खबर यह है कि शो में और भी कई नए कलाकार जुड़ने जा रहे हैं जिनमें बिदाई फेम अगंद हसीजा प्रमुख हैं।
ख़बर है कि अंगद शो में गेस्ट अपीयरेंस में ही नजर आयेंगे लेकिन वह अपने इस किरदार को लेकर खुश हैं क्योंकि लंबे समय के बाद वह फिर से स्क्रीन पर नजर आयेंगे। अंगद ने इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। शो में हाल ही में एली गोनी और रोहन भी हिस्सा बने हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शक दोनों लीड किरदारों के बीच एक रोमांचक बलून डांस की प्रतियोगिता होते देखेंगे और इसी के बाद पीयूष और दीपिका की प्रेम कहानी में एक नया ट्विस्ट आने वाला है।
यह भी पढ़ें:तो क्या नच बलिये में इस बार परफॉर्म नहीं करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी
अब यह बलून डांस क्या नए ट्वीस्ट लेकर आता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। खबर है कि अंगद की एंट्री से भी ट्रैक में एक बड़ा बदलाव आएगा।