फिल्म रिव्यू : वी आर योर फ्रेंड्स (2.5 स्टार)
फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जो यंग डीजे कोल (जेक इफ्रॉन) के ईर्द-गिर्द घूमता है। कोल का सपना है कि एक बड़ा म्यूजिक सर्किट बनाया जाए। फिल्म में बढ़िया म्यूजिकल एनर्जी है मगर ड्रामा का लेवल कम होने से मजा कम हो जाता है। जेम्स (वेस बेंटले) एक स्थापित डिस्क
प्रमुख कलाकार: जेक इफ्रॉन, वेस बेंटले, एमिली
निर्देशक: मैक्स जोसफ
स्टार: 2.5
फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जो यंग डीजे कोल (जेक इफ्रॉन) के ईर्द-गिर्द घूमता है। कोल का सपना है कि एक बड़ा म्यूजिक सर्किट बनाया जाए। फिल्म में बढ़िया म्यूजिकल एनर्जी है मगर ड्रामा का लेवल कम होने से मजा कम हो जाता है।
जेम्स (वेस बेंटले) एक स्थापित डिस्क जॉकी है। वो इस कोशिश में रहता है कि कोल की गर्लफ्रेंड को उसकी नाक के नीचे से भगा ले। ऐसे में दोनों के बीच विवाद होना आम बात है।
'वी आर योर फ्रेंड्स' अपने आप में कोशिश करती हैं कि डांस और म्यूजिक के आगे की बात करे। हर पल फिल्म उस इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक पल्स के साथ आगे बढ़ती है। कोल और उसके गैंग को एकाएक जॉब्स मिल जाती है। मगर बावजूद इसके पैसे और नैतिकता को लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बनती है।
मैक्स जोसफ ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। स्क्रीनप्ले लिखने में मेघन ओफेनमेयर का साथ लिया है। फिल्म के कुछ सीन दूसरी फिल्मों की याद दिलाते हैं। वहीं हजारों डॉलर्स को जूते के बॉक्स में बेड के नीचे रखना बहुत ही बचकाना लगता है। इस बीच स्विमिंगपुल में एक टॉपलैस वुमन भी देखने को मिलती है।
फिल्म का निर्देशन और स्क्रिप्ट का काम डायरेक्टर मैक्स जोसफ ने ही किया है। ज्यादातर समय पर एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइन कहानी को आगे बढ़ाते दिखते हैं। मगर बावजूद इसके कहानी में कई तरह के फेर देखने को मिलते हैं। हां संगीत की बीट्स इसका प्लस पॉइंट है।
कैरेक्टर्स का डायनेमिक एप्रोच नजर नहीं आया है। यही कारण रहा है कि दर्शकों से पिक्चर नहीं जुड़ पाती है। वेस बेंटले और एमिली ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई हैं।