फिल्म रिव्यू: इन द हार्ट ऑफ द सी (3 स्टार)
'इन द हार्ट ऑफ द सी' एक दुर्लभ कहानी से प्रेरित फिल्म है, जो विजुअल इफेक्ट से दमदार बन पड़ी है। यह दर्शाती है कि वास्तविक जीवन में किस तरह से संघर्ष किया जाता है।
प्रमुख कलाकार: क्रिस हेम्सवर्थ, बेंजमिन वाकर और टाम हॉलेंड।
निर्देशक: रोन हॉवर्ड
स्टार: 3
'इन द हार्ट ऑफ द सी' एक दुर्लभ कहानी से प्रेरित फिल्म है, जो विजुअल इफेक्ट से दमदार बन पड़ी है। यह दर्शाती है कि वास्तविक जीवन में किस तरह से संघर्ष किया जाता है।
इस फिल्म में हर्मन मेलविल्ली है। यह एक ऐसे लेखक है जो 'ग्रेट अमेरिकन नॉवेल' तैयार करना चाहते हैं। वो एक ऐसी कहानी चाहता है जिसमें समुंदर के बीच में एडवेंचर दर्शाती बातें हों। यह कहानी है नेन्टुकेट शिप, एसेक्स की जो 1820 में व्हेल के द्वारा नष्ट कर दिया गया था। बावजूद इसके क्रू ने अपने आपको बचाए रखने के लिए महीनों संघर्ष किया। वो भी बीच समंदर में। जब तक मदद ना मिल जाए तब तक उन्हें इंतजार करना ही था।
यह कहानी है कठोर श्रम और मजबूत इरादे की। यह बहुत ही रोचकता के साथ सामने आता है। कहानी को नेथिनल फिलब्रिक के नॉन फिक्शन अकाउंट से लिया गया है। इस प्रोजेक्ट को रोन हॉवर्ड ने संभाला है।
समुद्री व्यक्ति टॉम निकरसन को मोटी रकम ऑफर की गई, ताकि वो अपने साथ हुए अनुभव को सभी के साथ साझा करें। तीस साल पहले 1820 में जब जवान निकरसन करीब 21 लोगों के साथ एसेक्स के बोर्ड पर था। उसे नेन्टुकेट के माध्यम से साउथ अमेरिका की यात्रा पर भेजा गया था। जिस लिहाज से कहानी आगे बढ़ती है वहां टॉम समुंद्र के बीच होने वाले संघर्ष का साक्षी बनता है। मैन और लीजेंड के बीच यह संघर्ष दर्शनीय है।
फिल्म का कुछ हिस्सा है जो आपको पूरी तरह से बांधकर रखता है। कुछ बातें हैं जिनका जिक्र ना हो तो भी चलेगा। फिल्म के एडवेंचर वाले हिस्से को छोड़ ज्यादा कुछ नहीं है। सरप्राइज और सस्पेंस भी है। एडवेंचर मूवी की खासियत भी यही होती है।
अवधि: 122 मिनट